- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
उत्तर प्रदेश, सितंबर 2026: अनमोल टीवी के ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में कहानी अब एक बड़े भावनात्मक मोड़ पर पहुंच गई है। राधा (सिमरन कौर) को आखिरकार गिरधर (अक्षय म्हात्रे) और शनाया (वैदेही नायर) के रिश्ते की सच्चाई पता चल जाती है। दोनों की बातचीत सुनने के बाद राधा को पता चलता है कि गिरधर अपनी शादी से खुश नहीं है और शनाया के साथ रहने के लिए उससे तलाक लेना चाहता है।
रिश्ता बचाने की कोशिश में राधा
सच्चाई सामने आने के बावजूद राधा अपनी शादी को बचाने की उम्मीद नहीं छोड़ती। जब गिरधर शनाया के लिए राधा को छोड़ने के फैसले पर कायम रहता है, तो राधा उससे रुकने की गुहार लगाती है और अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव बदलाव करने का वादा करती है।
तलाक के कागजात मिलने के बाद भी राधा हार नहीं मानती। वह गिरधर से दूर जाने के बजाय अपनी शादी को बचाने का फैसला करती है। इसी बीच वह एक ऐसा कदम उठाती है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। राधा खुद शनाया से मिलती है और उसे अपने घर होने वाली पारंपरिक पूजा में आमंत्रित करती है।
हालात तब और भावुक हो जाते हैं, जब गिरधर खुले तौर पर कहता है कि वह शनाया से प्यार करता है और राधा को छोड़ना चाहता है। इसके बावजूद राधा पूजा की रस्में निभाती रहती है और अपनी शादी को बचाने की उम्मीद नहीं छोड़ती।
अब सवाल यह है कि क्या राधा की कोशिश गिरधर के फैसले को बदल पाएगी? शनाया को अपने ही घर पूजा में बुलाने के पीछे राधा की असली वजह क्या है? और क्या इस धोखे का सामना करने के बाद राधा का एक ऐसा मजबूत रूप सामने आएगा, जिसे दर्शकों ने अब तक नहीं देखा है?
देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
