बलिया: मांझी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, दो नामजद

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र में मांझी पुल के पास बाइक सवार दो लोगों ने ट्रैक्टर से लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की बाईं जांघ में लगी। घायल को तत्काल सीएचसी रसड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दो अक्टूबर की देर शाम लीला छपरा वार्ड नंबर-4 निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने चौकी चांद दियर पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई बबलू कुमार गुप्ता और चालक रितेश यादव बिहार के एकमा से आलू बेचकर ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया: हल्दी थाना परिसर में पांच लावारिस बाइक की नीलामी आज, इच्छुक लोग ले सकेंगे हिस्सा

बताया गया कि मांझी पुल के पास बाइक सवार दो व्यक्ति ट्रैक्टर के पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिससे बबलू कुमार गुप्ता की बाईं जांघ में गोली लग गई।

दो लोगों को किया गया नामजद

क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता के अनुसार, चालक रितेश यादव ने आरोपियों की पहचान अरुण यादव पुत्र राजनाथ यादव और संदीप यादव पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी चांद दियर, थाना बैरिया, बलिया के रूप में की है।

घायल के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस की कई टीमें नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। मामले में घटना के कारण और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.