- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का खाका तैयार, समिति की बैठक में
बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का खाका तैयार, समिति की बैठक में हुए कई निर्णय
बलिया : 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले क्रायक्रमों की रूपरेखा को लेकर रविवार को सुखपुरा में राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक हुई। तय हुआ कि हर वर्ष चंद्रशेखर जी की जयंती पर चंद्रशेखर हाफ मैराथन का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन इस वर्ष चुनाव आचार संहिता की वजह से परमिशन न मिलने के कारण आगामी 17 अप्रैल को दौड़ का आयोजन संभव नहीं है। ऐसे में जयंती की भव्यता बनी रहे, इससे संबंधित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, विचार संगोष्ठी आदि कार्यों का आयोजन भी करने पर चर्चा हुई। साथ ही सभी लोगों ने कहा कि कार्यक्रम चंद्रशेखर जी के आभामंडल के अनुरूप हो। बैठक में उमेश कुमार सिंह प्रधान प्रतिनिधि सुखपुरा, नवीन कुमार सिंह, सिद्धार्थ शंकर, मनोज शर्मा, नवतेज सिंह शैलेश सिंह, उदय जी, रविभूषण सिंह, रवि शंकर यादव, सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन सिंह,मंटू सिंह, राजेश सिंह, देशदीपक, कमलदेव सिंह, गुड्डू तिवारी , विनय सिंह, मन्नू चौहान, रुस्तम अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से कराने का संकल्प लिया। सुखपुरा प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों का ऐसे ही सहयोग मिलता रहेगा तो मैं इस कार्यक्रम को बेहतर कराने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। अध्यक्षता सुधीर सिंह व संचालन प्रदीप यादव ने किया।
