पुलिस वाहन पर रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, गिरफ्तार

बलिया। पुलिस वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में दुबहड़ थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 21 मई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) के ऊपर चढ़कर एक्शन मुद्रा में दिखाई दे रहा था। जांच में पता चला कि वीडियो थाना दुबहड़ क्षेत्र की पीआरवी-5420 पर बनाया गया था।

यह भी पढ़े - आकाशीय बिजली गिरने से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी की मौत

पुलिस ने सोशल मीडिया सामग्री और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान नीरज राम (निवासी नगवां, थाना दुबहड़) के रूप में की।

इस संबंध में पीआरवी-5420 पर तैनात आरक्षी मन्नू कुमार की तहरीर पर दुबहड़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3), 221 और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107/126/135 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर Lucknow News : डाले और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
लखनऊ। माल-इटौंजा मार्ग स्थित रनीपारा पुलिया के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से...
Ballia News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
Ballia News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल
Ballia News: जिलाधिकारी ने जमुआ में अमृत 2.0 जल शोधन संयंत्र स्थल का किया निरीक्षण, 20 हजार से अधिक घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
Ballia News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, शिक्षा नीति और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर हुआ मंथन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.