Ballia News: नवनिर्मित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग मजदूर का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

बलिया: फेफना-गड़वार मार्ग पर स्थित एक नवनिर्मित मकान में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फेफना थाना के प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी रुदल (62) के रूप में हुई है। वह फेफना निवासी चंद्रशेखर सिंह के नवनिर्मित मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था।

यह भी पढ़े - Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात भोजन करने के बाद रुदल अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह जब सफाईकर्मी वहां पहुंचा, तो उसने रुदल को कोई हरकत न करते देख आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.