Ballia News: राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यक्रम में अर्थव्यवस्था, शिक्षा नीति और महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर हुआ मंथन

बलिया: विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ भारत के बैनर तले राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा द्वारा बुधवार को शहर के नारायणी टाकीज में स्वागत एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री के प्रथम बलिया आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर बल दिया गया।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने देश की अर्थव्यवस्था, मुद्रा नीति, विदेश नीति, शिक्षा नीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं का कहना था कि सरकार की कुछ नीतियों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में अब भी सुधार की भारी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, महंगाई और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नाकामियों को खुलकर उजागर किया।

यह भी पढ़े - 48 घंटे में खुली लूटकांड की परतें, सगी भाभी निकली मास्टरमाइंड; मायके वालों संग रची थी साजिश

इस अवसर पर पंडित नवीन शुक्ल, आर अशोक पाण्डेय, श्वेता तिवारी, नमो नारायण शर्मा, अंशु माली पाण्डेय, आनंद शंकर मिश्र, कन्हैया पांडेय, नरेंद्र ठाकुर, विश्वजीत अवस्थी और अविनाश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, जनहित के मुद्दों और लोकतांत्रिक संवाद को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.