Ballia News: जिलाधिकारी ने जमुआ में अमृत 2.0 जल शोधन संयंत्र स्थल का किया निरीक्षण, 20 हजार से अधिक घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम जमुआ में अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से संबंधित भूमि हस्तांतरण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलिया के लिए जिलापूर्ति योजना की कार्ययोजना ट्रांच-1 में स्वीकृत की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 35 एमएलडी क्षमता का एक जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी), 53 एमएलडी क्षमता का एक इंटेक वेल, लगभग 1000 केएल क्षमता का एक ओवरहेड टैंक (ओएचटी), लगभग 115 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली तथा करीब 21 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने पर नगर पालिका क्षेत्र के लगभग 20,603 घरों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

यह भी पढ़े - Ballia News: बांसडीह में अवैध रूप से संचालित दंत चिकित्सालय सील, सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

जिलाधिकारी ने जल शोधन संयंत्र, इंटेक वेल एवं शिरोपरी जलाशय निर्माण के लिए भूमि से संबंधित प्रस्तावों पर तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता को परियोजना के प्राक्कलन एवं डिजाइन तैयार करने की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से शुरू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), तहसीलदार सदर, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.