ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं के लिए बड़ी पहल, पीआर 24x7 देगा ₹50 हजार से ₹50 लाख तक की फंडिंग

नई दिल्ली। देश के ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पब्लिक रिलेशन क्षेत्र की अग्रणी संस्था पीआर 24x7 ने एक नई पहल 'प्रगति' (पीआर 24x7 रिसोर्स एलोकेशन फॉर ग्रोथ, एडवांसमेंट एंड ट्रांसफॉर्मिंग आइडियाज) की शुरुआत की है। इस पहल के तहत शुरुआती चरण के 100 चयनित स्टार्टअप आइडियाज को 50 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

संस्था का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली युवाओं को मंच देना है, जिनके पास बेहतर व्यावसायिक विचार तो हैं, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे उन्हें आगे नहीं बढ़ा पाते। विशेष रूप से टियर-2, टियर-3 शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इस पहल का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े - 84 वर्षीय पिता की अनदेखी पड़ी भारी, महिला IAS ने तीन बेटों को भेजा जेल

भारत वर्तमान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। इसके बावजूद विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार लगभग 90 प्रतिशत स्टार्टअप शुरुआती पांच वर्षों में बंद हो जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका प्रमुख कारण समय पर सीड फंडिंग, निवेशकों और अनुभवी मार्गदर्शकों की कमी है। साथ ही, देश में अधिकांश निवेश बड़े महानगरों तक सीमित रहने से छोटे शहरों के नवाचारों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते।

पीआर 24x7 के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि देश के ग्रामीण और छोटे शहरों में असाधारण प्रतिभाएं मौजूद हैं। उनके पास नए विचार और उन्हें साकार करने का जज्बा है, लेकिन अक्सर आर्थिक सहयोग के अभाव में वे आगे नहीं बढ़ पाते। संस्था का प्रयास ऐसे युवाओं को शुरुआती वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उनके सपनों को नई दिशा देना है।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सरल रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को केवल अपना बिजनेस प्रपोजल या स्टार्टअप आइडिया संस्था के साथ साझा करना होगा। इसके बाद विशेषज्ञों की चयन समिति प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही किसी मध्यस्थ की आवश्यकता होगी।

चयनित आवेदकों से संस्था की टीम सीधे संपर्क करेगी और आगे की प्रक्रिया की जानकारी देगी। साथ ही दस्तावेजी प्रक्रिया को भी न्यूनतम रखा गया है ताकि युवाओं को अनावश्यक औपचारिकताओं का सामना न करना पड़े।

संस्था का मानना है कि देश के कई छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे इनोवेटिव आइडियाज मौजूद हैं, जो सही मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग मिलने पर बड़े व्यवसायों का रूप ले सकते हैं। ऐसे युवाओं के लिए यह पहल एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है।

इच्छुक उम्मीदवार अपने स्टार्टअप आइडिया या बिजनेस प्रपोजल के साथ संस्था से सीधे ईमेल [email protected] अथवा मोबाइल नंबर 9755020247 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.