Ballia News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मोड़ के पास बीते 31 मई को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई धनपलिया निवासी श्रीनिवास यादव की तहरीर पर की है।

श्रीनिवास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहू आशा देवी (35) और भतीजी सविता देवी (28) बांसडीह बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान नरायनपुर भट्ठे के पास मोड़ पर अज्ञात चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से ई-रिक्शा चलाया, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में दोनों महिलाएं ई-रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़े - सुरहा ताल : प्रकृति, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, अब बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र

आस-पास के स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बेरुआरवारी पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आशा देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल सविता देवी का उपचार अभी भी जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.