Ballia News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल

बलिया: राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित नरही थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह पेट्रोल पंप के पास टेंपो और गिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर की तरफ से सवारियों को लेकर एक टेंपो भरौली की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही कोरंटाडीह चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। घायलों की पहचान जगन्नाथ चौधरी (50), नीतू वर्मा (42), राजेश वर्मा (45) तथा लक्ष्मण वर्मा (30) निवासी रूईमंडी, कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े - Ballia News : शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया शरणागति और संगति का महत्व, देर रात किए भृगु व बालेश्वर मंदिर के दर्शन

पुलिस को दुर्घटनास्थल से एक बैग, एक महिला हैंडबैग तथा एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.