"हर अभिनेता हीरो बनना चाहता है, लेकिन मुख्य विलेन की पहचान अलग होती है" : 'यादें' के अनुराग शर्मा

मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय शो 'यादें' में डॉ. सनी का किरदार निभा रहे अभिनेता अनुराग शर्मा इन दिनों अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। शो में उनका किरदार भावनात्मक संघर्ष, दर्द और जटिल मनोस्थिति से भरा हुआ है, जो उन्हें एक पारंपरिक खलनायक से अलग पहचान देता है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने अपने किरदार, अभिनय यात्रा और शो की टीम के साथ अनुभवों पर खुलकर बात की।

अनुराग शर्मा के अनुसार, डॉ. सनी न तो पूरी तरह सकारात्मक हैं और न ही पूरी तरह नकारात्मक। वह एक प्रतिभाशाली डॉक्टर थे, जिन्हें हमेशा लगता था कि उन्हें वह सम्मान और अवसर नहीं मिले, जिसके वे हकदार थे। एक दुखद घटना के बाद उनके भीतर की निराशा और असुरक्षा बढ़ती गई, जिसने उन्हें धीरे-धीरे एक अलग राह पर धकेल दिया।

यह भी पढ़े - Hastinapur Ke Veer: पांडवों के आगमन से बदलेगी हस्तिनापुर की दिशा, बढ़ेगा कौरवों के साथ टकराव

उन्होंने बताया कि डॉ. सनी और डॉ. देव (इक़बाल खान) कभी बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों का उद्देश्य लोगों की मदद करना था, लेकिन समय, व्यक्तिगत दर्द और परिस्थितियों ने दोनों को अलग-अलग रास्तों पर ला खड़ा किया। यही भावनात्मक टकराव उनके रिश्ते को जटिल बनाता है।

अपने किरदार की चुनौतियों पर बात करते हुए अनुराग ने कहा कि सबसे मुश्किल वे दृश्य होते हैं, जहाँ डॉ. सनी अपनी गलतियों को छिपाने और खुद को बचाने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, किरदार का डर, बेचैनी और आंतरिक संघर्ष दर्शकों तक पहुंचाना आसान नहीं होता, क्योंकि साथ ही यह भी ज़रूरी है कि दर्शक उसके दर्द को समझ सकें।

नेगेटिव और ग्रे शेड्स वाले किरदारों को लेकर अनुराग ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में उन्होंने अधिकतर ऐसे ही रोल निभाए हैं। उन्होंने कहा, "हर अभिनेता हीरो बनने का सपना देखता है, लेकिन टीवी पर मुख्य विलेन बनना भी एक अलग पहचान देता है। ऐसे किरदारों में कई परतें होती हैं, जो एक अभिनेता को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर देती हैं।"

उन्होंने यह भी साझा किया कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने एक बार उन्हें मजाकिया अंदाज में "टीवी का इरफ़ान खान" कहा था। अनुराग के मुताबिक, यह उनके लिए बेहद खास तारीफ थी, क्योंकि इरफ़ान खान अपने हर किरदार में गहराई और ईमानदारी लेकर आते थे।

ग्रे शेड्स वाले किरदारों के प्रति अपने लगाव पर उन्होंने कहा कि ऐसे रोल्स हमेशा अप्रत्याशित होते हैं और एक अभिनेता को भावनात्मक रूप से कई स्तरों पर खुद को अभिव्यक्त करने का मौका देते हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी जीवन में वह डॉ. सनी से बिल्कुल अलग हैं और उनके नकारात्मक फैसलों से खुद को नहीं जोड़ पाते।

शो के कलाकारों और टीम के साथ अपने अनुभव को यादगार बताते हुए अनुराग ने कहा कि सेट का माहौल बेहद सकारात्मक और सहयोगी है। उन्होंने इक़बाल खान और गुलकी जोशी की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों न सिर्फ बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि बेहद विनम्र और ज़मीन से जुड़े इंसान भी हैं।

देखिए 'यादें', हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.