लोकसभा चुनाव 2024: बलिया में होगा मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, अनुपस्थित रहने वाले 40 कर्मियों को भुगतना होगा परिणाम

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत  मतदान कर्मियो-पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन टीडी कालेज का जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीडी कालेज के सभी प्रशिक्षण कक्षों में जाकर संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से संवाद करते हुए उनकी उपस्थिति पंजिका को भी चेक किया। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के प्रारूप-12 और 12 'क'  प्राप्त करने हेतु विधानसभावार बनाए कक्षों का भी निरीक्षण कर प्राप्त फॉर्म की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्य दो पालियों के दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से 5 तक संचालित किया जाएगा। बताया कि पहले सत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण एवं द्वितीय सत्र में चुनाव से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे सभी मतदान कार्मिकों से दोनों पालियों की ट्रेनिंग को आवश्यक रूप से लेने का निर्देश दिया है। बताया कि जनपद में प्रथम बार प्रत्येक पाली के दो सत्रों में प्रयोगात्मक और प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  

यह भी पढ़े - सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया

प्रथम पाली के निरीक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतदान जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्बंधित मतदान कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व-1951 की धारा-134 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोरतम दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

इसी क्रम में प्रभारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि दोनों पालियों में प्रशिक्षण की समाप्ति तक प्रथम पाली में 27 मतदान कार्मिक और द्वितीय पाली में 13 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में अनुपस्थित सभी मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व-1951 की धारा-134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करा दी गई है। शाम तक संबंधित थानों के माध्यम से अनुपस्थित कार्मिकों की रिपोर्ट तामिला करा दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी, मास्टर व जनरल ट्रेनर, मतदान कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.