- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बांसडीह उपकोषागार के लाकर रूम से गायब हुआ ताला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बांसडीह उपकोषागार के लाकर रूम से गायब हुआ ताला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बांसडीह (बलिया)। तहसील स्थित उपकोषागार (ट्रेजरी) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के अति सुरक्षित माने जाने वाले लाकर रूम के दो तालों में से एक ताला रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। सरकारी खजाने की सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार एवं उपकोषाधिकारी बांसडीह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी परिसर के अत्यंत संवेदनशील लाकर रूम से ताला गायब होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ताला चोरी हुआ है, हटाया गया है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
