- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, एक दिन पहले ही पंजाब से लौटा था घर
गंगा में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, एक दिन पहले ही पंजाब से लौटा था घर
मझौवां (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार स्थित नौरंगा गांव में गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूचना मिलने पर सोमवार को बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद सोमवार शाम करीब 4:30 बजे युवक का शव बरामद किया गया।
परिजनों के अनुसार, रामकुमार उर्फ गोलू पंजाब में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और घटना से एक दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। रविवार शाम करीब छह बजे वह गर्मी से राहत पाने के लिए गंगा में स्नान करने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गए।
शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक की असामयिक मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
