सोनी सब के ‘यादें’ में इक़बाल खान बोले: “जब भी किसी केस में अटकता हूं, अपनी डॉक्टर बहनों से सलाह लेता हूं”

मुंबई, 29 जून 2026। सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘यादें’ दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। शो में हास्य, भावनात्मक पलों और जटिल मेडिकल मामलों का अनोखा संगम देखने को मिलता है। जेबीएमएमसी हॉस्पिटल में हर नए मरीज के साथ डॉक्टर देव मेहता (इक़बाल खान) और उनकी टीम को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता है। कभी दुर्लभ बीमारियां तो कभी रहस्यमयी लक्षण, हर केस डॉक्टरों के लिए एक नई पहेली बन जाता है।

शो में दर्शकों को अब तक कई दिलचस्प मेडिकल केस देखने को मिले हैं। हालांकि, पर्दे पर डॉक्टर का किरदार निभाना जितना सहज दिखाई देता है, वास्तविक जीवन में जटिल मेडिकल शब्दावली और दुर्लभ बीमारियों को समझना उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में अभिनेता इक़बाल खान अपनी दो बहनों की मदद लेते हैं, जो पेशे से डॉक्टर हैं।

यह भी पढ़े - ‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर फादर्स डे सेलिब्रेशन ने जीता दिल, युवा कलाकारों के सरप्राइज से भावुक हुए मनीष वाधवा

जब भी किसी कठिन डायग्नोसिस या मेडिकल कॉन्सेप्ट को समझने में परेशानी होती है, इक़बाल अपनी बहनों से सलाह लेते हैं। उनकी समझ और मार्गदर्शन से न केवल मेडिकल विषयों को समझना आसान हो जाता है, बल्कि इससे उन्हें डॉक्टर देव के किरदार को और अधिक विश्वसनीयता और आत्मविश्वास के साथ निभाने में भी मदद मिलती है।

इस बारे में बात करते हुए इक़बाल खान ने कहा, “डॉक्टर का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद दिलचस्प अनुभव रहा है, क्योंकि कई बार ऐसे मेडिकल टर्म्स और स्थितियां सामने आती हैं, जिनके बारे में मैंने पहले कभी नहीं सुना होता। सौभाग्य से मेरी फैमिली में दो डॉक्टर हैं—मेरी बहनें। जब भी मैं किसी केस में अटक जाता हूं या उसे गहराई से समझना चाहता हूं, तो मैं उनसे सलाह लेता हूं। हाल ही में जिन मेडिकल मामलों पर हम काम कर रहे हैं, वे बेहद अनोखे और जटिल हैं। मेरी बहनें हर चीज़ को बहुत आसान और समझने योग्य तरीके से समझाती हैं। उनकी मदद से मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने की प्रक्रिया भी मज़ेदार बन जाती है। कई बार तो ऐसा लगता है कि वे भी इस शो में उतनी ही दिलचस्पी ले रही हैं, जितनी मैं।”

देखिए ‘यादें’, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.