Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए, दो थानों के प्रभारी बदले

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तीन उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत जिले के दो थानों के प्रभारी भी बदल दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, थानाध्यक्ष रेवती उपनिरीक्षक अनुपम जायसवाल को स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष दुबहड़ बनाया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष दुबहड़ उपनिरीक्षक अजय पाल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) बांसडीह के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News : फूल तोड़ने गए बुजुर्ग की करंट लगने से मौत, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसके अलावा रामगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकेशर सिंह को थानाध्यक्ष रेवती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे आदेश प्राप्त होते ही तत्काल कार्यभार ग्रहण कर उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बलिया। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते...
Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए, दो थानों के प्रभारी बदले
Ballia News : 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, मुंशी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जीनस इनोवेशन ने चंडीगढ़ सम्मेलन में पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को मिलेगा बल
इंदौर में फिल्म 'तेरा मेरा नाता' का ग्रैंड प्रीमियर, भावनात्मक कहानी और संगीत ने जीता दर्शकों का दिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.