- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बलिया। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस तबादला सूची के जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जारी आदेश के अनुसार, मनियर थाने से उपनिरीक्षक सुधीर चौहान को पुलिस चौकी प्रभारी रामगढ़ बनाया गया है। वहीं रतसर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज यादव को चौकी प्रभारी सीयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार सीयर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को पुलिस चौकी प्रभारी बैरिया कस्बा बनाया गया है, जबकि बैरिया कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धनंजय सिंह को थाना मनियर भेजा गया है।
एसएसआई बांसडीह उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह को पुलिस चौकी प्रभारी रतसर नियुक्त किया गया है। वहीं हल्दी थाने से उपनिरीक्षक भैयालाल को कोतवाली बांसडीह में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा कोतवाली से उपनिरीक्षक शिव भुवन दुबे को कोतवाली बांसडीह तथा नगरा थाने से उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार विश्वास को पुलिस चौकी प्रभारी बिचलाघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर अपने नए दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
