बलिया के इस गांव में दिखा तेंदुआ, पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने किया अलर्ट

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के आदर गांव के समीप बांसडीह नारायणपुर मार्ग पर वीआईपी ईंट भट्ठे के पास बने खेल मैदान पर मंगलवार की देर शाम खेल कूद करने गए कुछ युवा तेंदुआ देख दंग रह गये। तेंदुए दिखने की खबर से गांव सहित अन्य क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। तेंदुए की सूचना के बाद रात से ही ग्रामीण दहशत में है। बुधवार को वन विभाग व पुलिस टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत किया।  

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने बताया कि रात में आठ बजे के करीब गांव के तीन युवक बांसडीह, मनियर मार्ग पर खेल मैदान के पास से आ रहे थे, तभी उन्हें खेतों की ओर भागता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। युवकों ने गांव के लोगों को सूचना दी। रात में ही गांव के लोग एकत्रित हो कर खेतों की ओर गये थे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को दिन में तेंदुए की डर से ग्रामीण खेतों में काम करने नहीं गये।

यह भी पढ़े - कफ सिरप तस्करी केस : मास्टरमाइंड शुभम की संपत्तियां जब्त करेगी ED, लखनऊ, वाराणसी और सोनभद्र में कई प्रॉपर्टी चिन्हित

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया। वन विभाग की गांव में पंहुची टीम ने तेंदुआ के पैर की निशान को देखा। उन्होंने ग्रामीणों से घर से अकेले न निकलने तथा शाम व रात में घर से बाहर न निकलने को कहा। उन्होंने आसपास के गांवों देवडीह, नारायनपुर, मिश्रवलिया, दादर आदि गांवों के लोगों से भी दो तीन दिन सचेत रहने का सलाह दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसडीह अभिषेक सिंह व मनियर सरिता गौतम ने बताया कि पैर के फुटेज देखकर लगता हैं कि फिशिंग कैट भी हो सकता है।

फिसिंग कैट रात के समय मछली पकड़ने के लिए दहताल व सुरहाताल के किनारे घूमते हैं। फिर भी उन्होंने ग्रामीणों से सावधान रहने की सलाह दिया। वन विभाग की टीम ने फिर से तेंदुआ दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा। इस दौरान सुबोध यादव, निर्भय सिंह,मृत्युंजय सिंह,पवन तिवारी, जवाहर यादव, भीम सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, हरिशंकर प्रसाद आदि थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.