बलिया : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, मुफ्त खाद्यान्न और चीनी वितरण की तारीख तय

बलिया : जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जुलाई 2025 के लिए मुफ्त राशन और अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून 2025 की अवधि के लिए रियायती दर पर चीनी वितरित की जाएगी। यह वितरण 20 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने जानकारी दी कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल निशुल्क मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किग्रा गेहूं और 3 किग्रा चावल, यानी कुल 5 किग्रा खाद्यान्न मुफ्त दिया जाएगा।

यह भी पढ़े - बलिया में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एचपीवी टीकाकरण, 14 बच्चियों को लगाया गया टीका

इसके अलावा, अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल से जून 2025 की अवधि के लिए प्रति कार्ड 3 किग्रा चीनी ₹18 प्रति किग्रा की दर से कुल ₹54 में दी जाएगी। ध्यान दें कि चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं होगी—कार्डधारकों को अपनी मूल राशन दुकान से ही चीनी लेनी होगी।

जिन लाभार्थियों का अंगूठा ई-पॉस मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में फेल हो जाएगा, उन्हें 10 जुलाई 2025 को मोबाइल ओटीपी आधारित प्रॉक्सी व्यवस्था के जरिए राशन वितरित किया जाएगा।

लाभार्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि पर अपने खाद्यान्न और चीनी प्राप्त कर इस योजना का लाभ उठाएं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.