जन आशीर्वाद यात्रा : बलिया से जेपी नगर तक भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का अभिनंदन

कड़ी धूप के बावजूद भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की जन आशीर्वाद यात्रा में बड़ी संख्या में उमड़े लोग

बलिया : बलिया संसदीय क्षेत्र के चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की ऐतिहासिक जन आशीर्वाद यात्रा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शनिवार को कदम चौराहा स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थल से निकली यात्रा का जेपी की धरती जयप्रकाशनगर तक पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने जगह-जगह गाजे-बाजे के बीच नीरज शेखर का भव्य स्वागत फूल-मालाओं से किया। 

Niraj Shekhar

यह भी पढ़े - International Women’s Day : शिक्षिका संगीता सिंह ने AI से बदला क्लासरूम का माहौल, दीवारों पर बनाए 3D दृश्य

लोकसभा 72 बलिया बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर की जन आशीर्वाद यात्रा प्रातः 8:30 बजे मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू होकर जगरनाथ चौधरी की प्रतिमा, काशीपुर, जमुआ, सहरसपाली, शिवरामपुर, अखार-नगवा, बेयासी, किशुनीपुर, घोड़हरा, दुबहड़, बसरिकापुर, नीरूपुर, सीताकुंड, परसिया, हल्दी, बादिलपुर, गायघाट, बेलहरी, मझौवा, पचरुखिया, रामगढ़, दुबेछपरा, दयाछपरा, पांडेयपुर, टेंगरही, चिरैया मोड़, देवराज ब्रह्म मोड होते हुए बैरिया त्रिमुहानी पहुंची, जहां नीरज शेखर ने मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से नीरज शेखर सोनबरसा, मठ जोगिंदर गिरी, नवका टोला, टोला सिवन राय होते हुए जयप्रकाश नगर रवाना हुए। इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने अपने प्रिय नेता नीरज शेखर का स्वागत तथा अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा करते हुए कार्यकर्ताओं ने नीरज शेखर जिंदाबाद के नारे लगाए।

IMG-20240420-WA0055

जयप्रकाश नगर में नीरज शेखर ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं तथा भारी संख्या में आये लोगों को संबोधित किया। कहा कि इस चिलचिलाती धूप में जिस तरह से जनता ने अपना समर्थन इस यात्रा को दिया, इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री की नीतियां हर घर में पहुंच रहीं हैं। जन जन इन नीतियों से लाभान्वित हो रहा है। कहा कि यहां से विपक्ष गायब है। यहां की जनता ने मोदी जी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव, बैरिया चेयरमैन मंटन वर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, धनंजय कन्नौजिया, नागेन्द्र पाण्डेय, अमिताभ उपाध्याय, अनूप चौबे, रवि राय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के पूर्व सहयोगियों ने हिस्सा लिया।  

Niraj Shekhar

बैरिया में भव्य स्वागत

बैरिया : भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शनिवार की शाम बैरिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शानदार तरीके से स्वागत किया। कदम चौराहा से बैरिया पहुंचने में नीरज शेखर को पूरा दिन लग गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ फूल माला लेकर चिलचिलाती धूप में अपने नेता के इंतजार में घंटों खड़ी रही। उनके पहुंचने पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.