गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद के साथ ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज़ डेट घोषित, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

मुंबई। आगामी एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की टीम ने बेंगलुरु स्थित के इंटरनेशनल सेंटर में आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात कर फिल्म की सफलता के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर भी भेंट किया और इसकी रिलीज़ यात्रा के लिए शुभकामनाएं लीं।

इस आध्यात्मिक मुलाकात के बाद फिल्म निर्माताओं ने ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए बताया कि यह फिल्म 10 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। साथ ही फिल्म का दूसरा पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

यह भी पढ़े - स्टार प्लस का रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैराब’ आज से, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

फिल्म भगवान जगन्नाथ की दिव्य कथाओं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित है। इसे एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें आधुनिक एनिमेशन तकनीक के साथ भारतीय आध्यात्मिकता, संस्कृति और जीवन मूल्यों को प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और अध्यात्म से जोड़ना है।

फिल्म के निर्माता एवं ने कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ उनके बड़े सांस्कृतिक विज़न ‘सनातन यूनिवर्स’ का पहला अध्याय है, जिसके माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक कथाओं को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

भुवनेश्वर स्थित aleanimations.com द्वारा निर्मित यह फिल्म लोकप्रिय एनिमेटेड श्रृंखला ‘जय जगन्नाथ’ की सफलता के बाद बड़े पर्दे पर लाई जा रही है। कंपनी ने देशभर में फिल्म के व्यापक प्रदर्शन के लिए cinepolisindia.com के साथ साझेदारी की है। इसके तहत फिल्म हिंदी, ओड़िया और तेलुगु भाषाओं में 300 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज़ की जाएगी।

फिल्म का निर्देशन ने किया है, जबकि पटकथा और संवाद ने लिखे हैं। फिल्म के संगीतकार हैं।

भक्ति, संस्कृति, रोमांच और भावनाओं से भरपूर ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ का नया पोस्टर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

‘महाप्रभु जगन्नाथ’ 10 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद के साथ ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज़ डेट घोषित, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद के साथ ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज़ डेट घोषित, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
मुंबई। आगामी एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की टीम ने बेंगलुरु स्थित के इंटरनेशनल सेंटर में आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात...
महंगी दवाओं से राहत, 10 लाख मरीजों ने बचाए 128 करोड़ रुपये
स्टार प्लस का रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैराब’ आज से, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.