महंगी दवाओं से राहत, 10 लाख मरीजों ने बचाए 128 करोड़ रुपये

मुंबई। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च के बीच किफायती दवाएं उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म "platinumrx.in" (https://reference-url-citation.invalid/0) ने दावा किया है कि उसके माध्यम से 10 लाख से अधिक मरीज अब तक दवाओं पर 128 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत कर चुके हैं।

कंपनी के अनुसार, लंबे समय तक दवाओं पर निर्भर रहने वाले मरीजों के लिए बढ़ता चिकित्सा खर्च एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के विकल्प उपलब्ध कराकर मरीजों के मासिक खर्च को काफी हद तक कम किया जा रहा है।

प्लैटिनमआरएक्स के सह-संस्थापक ने कहा कि 128 करोड़ रुपये की बचत केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि वह राशि है जिसे परिवार अब शिक्षा, राशन और अन्य आवश्यक जरूरतों पर खर्च कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण दवाओं को अधिक किफायती बनाना है, ताकि मरीज आर्थिक दबाव के बिना अपना उपचार जारी रख सकें।

कंपनी का दावा है कि उसके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं में वही सॉल्ट्स होते हैं, जो महंगी ब्रांडेड दवाओं में उपयोग किए जाते हैं। इससे मरीज गुणवत्ता से समझौता किए बिना अपने दवा खर्च में 50 से 60 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।

प्लैटिनमआरएक्स की सेवाएं वर्तमान में देश के 20 हजार से अधिक पिनकोड क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं। कंपनी के मुताबिक कई शहरों में दवाओं की डिलीवरी 24 घंटे के भीतर की जा रही है।

कंपनी का कहना है कि पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीज औसतन हर महीने लगभग 1,500 रुपये तक की बचत कर रहे हैं। इसी कारण ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं को अपनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है और अधिक लोग किफायती उपचार विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.