स्टार प्लस का रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैराब’ आज से, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

मुंबई। स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैराब’ मंगलवार, 2 जून से दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। शो के प्रसारण से पहले ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है और दर्शक इसकी मुख्य जोड़ी को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

और अभिनीत ‘सैराब’ अपनी क्लासिक रोमांटिक कहानी, सुकून भरे संगीत और आकर्षक विजुअल्स के कारण सुर्खियों में है। शो एक लोकप्रिय पॉप स्टार और एक साधारण युवती की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सामाजिक बंधनों और अपेक्षाओं के बीच अपने रिश्ते को नई पहचान देने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़े - ‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच

IMG-20260601-WA0059

शो का प्रोमो सामने आने के बाद से ही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं लगातार मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे पुराने दौर के स्टार प्लस के लोकप्रिय रोमांटिक धारावाहिकों की याद दिलाने वाला शो बताया है। दर्शकों का कहना है कि लंबे समय बाद उन्हें एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।

शो के मुख्य किरदार नोयोनिका और ईशान की केमिस्ट्री को भी दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। कई दर्शक इस जोड़ी को मौजूदा सीजन की सबसे दिलचस्प नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक मान रहे हैं।

दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए रोहित चंदेल और मदिराक्षी मुंडले को हाल ही में स्टार प्लस के विशेष कार्यक्रम ‘फैशन के रंग, रिश्तों के संग’ में नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में पेश किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों की मौजूदगी और उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नोयोनिका और ईशान की प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाएगी। ‘सैराब’ का प्रसारण 2 जून से प्रत्येक मंगलवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.