सन नियो के नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का पहला प्रोमो जारी, वैदेही की प्रेरणादायक कहानी ने जीता दिल

मुंबई। भावनात्मक और पारिवारिक कहानियों के लिए मशहूर सन नियो जल्द ही अपना नया प्रेरणादायक शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ लेकर आ रहा है। चैनल ने शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया है, जिसमें दर्शकों की मुलाकात वैदेही नाम की एक साधारण लेकिन असाधारण सोच वाली युवती से होती है। इस किरदार को निभा रही हैं।

कोल्हापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रोमो में एक भव्य रामलीला का दृश्य दिखाया गया है, जहां पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। इसी बीच वैदेही की एंट्री होती है, जिसे लोग उसके साधारण रूप-रंग के कारण अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। वह बिना किसी दिखावे के चुपचाप अपना काम करती रहती है और किसी प्रशंसा की अपेक्षा नहीं रखती।

यह भी पढ़े - महाभारत की सीखों से आधुनिक मातृत्व को समझा रहीं दिव्यांका, जूही और श्रद्धा, ‘हस्तिनापुर के वीर’ से पहले साझा किए अनुभव

कहानी में मोड़ तब आता है, जब रामलीला के दौरान अचानक बिजली चली जाती है और कार्यक्रम रुकने की नौबत आ जाती है। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। ऐसे समय में वैदेही अपनी समझदारी और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए बिजली व्यवस्था को फिर से चालू कर देती है, जिससे रामलीला दोबारा शुरू हो जाती है।

सबसे खास बात यह है कि कार्यक्रम को बचाने के बावजूद वैदेही किसी श्रेय या प्रशंसा की उम्मीद नहीं करती। वह मुस्कुराते हुए चुपचाप वहां से चली जाती है। प्रोमो उसके निस्वार्थ स्वभाव, आत्मविश्वास और इस सोच को दर्शाता है कि अच्छे कार्य की असली पहचान उसके प्रभाव में होती है, न कि तालियों में।

शो को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए आरती बिराजदार ने कहा कि वैदेही का किरदार बेहद प्रेरणादायक है। उनके अनुसार, वह उन लाखों लड़कियों का प्रतिनिधित्व करती है जो जीवन की चुनौतियों का सामना चुपचाप हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ करती हैं। उन्होंने कहा कि यह कहानी संघर्ष, आत्मविश्वास और सपनों को साकार करने की यात्रा को दर्शाती है।

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ केवल एक लड़की की कहानी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की कहानी है जो कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ते। यह शो दर्शकों को प्रेरणा, भावनाएं और सकारात्मक संदेश देने का वादा करता है।

‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ जल्द ही सन नियो पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का पहला प्रोमो जारी, वैदेही की प्रेरणादायक कहानी ने जीता दिल सन नियो के नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का पहला प्रोमो जारी, वैदेही की प्रेरणादायक कहानी ने जीता दिल
मुंबई। भावनात्मक और पारिवारिक कहानियों के लिए मशहूर सन नियो जल्द ही अपना नया प्रेरणादायक शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा...
‘फूल पिशी ओ एडवर्ड’ को मिल रहा दर्शकों का जबरदस्त प्यार, कई शहरों में एडवांस बुकिंग हाउसफुल के करीब
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद के साथ ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज़ डेट घोषित, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
महंगी दवाओं से राहत, 10 लाख मरीजों ने बचाए 128 करोड़ रुपये
स्टार प्लस का रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैराब’ आज से, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.