बलिया: सिकंदरपुर सीएचसी के VIP वार्ड में पंखे, मरीज व तीमारदार परेशान हैं

Ballia: उत्तर प्रदेश सरकार जहां पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का जाल फैलाने की बात करती है, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है.

धरातल पर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है. बलिया के सिकंदरपुर तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. फर्स्ट रेफरल यूनिट कहे जाने वाले इस अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर वीआईपी वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार हाथ के पंखे से हवा करते नजर आये.

यह भी पढ़े - बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में

अब जब वीआईपी वार्ड का ये हाल है तो बाकी वार्डों का हाल आप समझ सकते हैं. वीआईपी वार्ड में 8 बेड हैं. इस वार्ड में कुल 4 पंखों को जगह दी गई है, लेकिन 2 पंखे लगाए गए हैं. पंखे भी नहीं चलते. इतना ही नहीं, वार्ड में लाइट व जेनरेटर चालू होने पर एलईडी बल्ब तो जलता है, लेकिन पंखा नहीं चलता.

सीवान कला गांव के रहने वाले सुनील गुप्ता ने बताया कि मैं अपने चाचा को इलाज के लिए यहां लाया हूं, यहां जेनरेटर चल रहा है, लाइट जल रही है लेकिन पंखे नहीं चल रहे हैं. उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर का निरीक्षण करने की अपील की है ताकि मरीजों को होने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी नेहा सोलंकी, बोलीं- “दर्शकों को धीरे-धीरे उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
मुंबई, अगस्त 2026: सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में अभिनेत्री नेहा सोलंकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बदला, रहस्य...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया
राजस्थान में इंश्योरेंस को लेकर बढ़ी जागरूकता, टर्म प्लान बिजनेस में 96.7% की ग्रोथ
ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती
तुलसी से स्मृति तक: एक किरदार जिसने दी नई पहचान, और एक सफर जिसने गढ़ी अलग पहचान
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.