बलिया में शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए रखा मौन व्रत, #2024 को लेकर सरकार को दिया अल्टीमेट

Ballia News : मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ व पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के प्रदेश व्यापी आह्वान पर शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ से जुड़े सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मौन धरना दिया। जहां अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कलेक्ट्रेट को बंद कर दिया।

IMG-20231021-WA0058

यह भी पढ़े - Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर कर्मचारियों व शिक्षकों ने मुंह पर सफेद पट्टी बांध ली। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक सभी कर्मचारी मौन धारण किए रहे। इसके बाद 22 सूत्री मांगों के समर्थन में सभा की और मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के साथ-साथ अपने 22 सूत्री मांगों के लिए 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक वर्क फार रुल' का आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाया। चेतावनी के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय को बंद कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चेताया कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जाएगा।

संयुक्त मंच के संयोजक व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि हमें एनपीएस को लेकर कोई सुझाव या संसोधन मंज़ूर नहीं है। पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। इसलिए आज हम सभी देश मौन व्रत धारण कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्र सरकार का ध्यानाकर्षण कर रहे हैं। यदि 2024 के चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो सपरिवार सरकार के विरुद्ध हम सभी मतदान करने के लिए तैयार हैं।

सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील पांडेय कान्ह जी, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश राय, महासचिव अवनीश कुमार पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिला मंत्री राजेश पाण्डेय संजय भारती, अशोक कुमार केशरी, हरिमोहन सिंह, रफीउल्लाह, अजीत प्रताप यादव, बसंती मिश्रा विजयपाल सिंह, मनीष गुप्ता, जनार्दन यादव, दिनेश प्रताप, अनिल सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, शिवाजी सिंह, विवेक श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी, बी सिंह, विनोद मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, वाईडी मिश्रा, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, संजीव चौबे, शशि सिंह, आशुतोष सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, अफजल खान, दद्दन भारती, हरेंद्र प्रताप, अनूप सिंह, राम प्रताप सिंह, कमलेश तिवारी, रवि शंकर गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव अभिषेक सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में घने कोहरे के चलते बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। उतरौला...
बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित
दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.