बलिया में एक्शन में पुलिस : विवाहिता की मौत मामले में पति और देवर गिरफ्तार

बलिया : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में फेफना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। यह कार्रवाई मृतका के पिता की तहरीर पर की गई।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी मिड्ढा गांव निवासी पंकज तुरहा से हुई थी। 19 जून को पंकज और उसका भाई सचिन ने उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बलिया में पूर्व चेयरमैन के बेटे पर जानलेवा हमला, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिड्ढा नहर के पास से पंकज तुरहा और सचिन कुमार तुरैहा को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ धारा 108 बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.