बलिया में भीषण Road Accident, दो की हालत गंभीर ; देखें घटना का खौफनाक Video

Ballia News : एनएच 31 पर स्थित शहर से सटे दरामपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रक और डंपर की जोरदार टक्कर में डंपर के चालक तथा खलासी घायल हो गये। शनिवार को तड़के हुई घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए। वहीं, आसपास के लोगों ने डंपर चालक तथा खलासी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों अपना नाम पता बताने में अभी अक्षम है। आस-पास के लोगों की माने तो दोनों वाहन फेफना की तरफ से आ रहे थे। डंपर आगे आगे चल रहा था, जबकि ट्रक पीछे। इसबीच ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में डंपर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़े - बांसडीह में दरवाजे पर कीचड़ को लेकर विवाद, महिला और सास की पिटाई; चार के खिलाफ केस

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.