बलिया : एनएच-31 पर भयावह हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की मौके पर मौत, 8 वर्षीय बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम, छह गंभीर

बैरिया (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चांददीयर पुलिस पिकेट के पास गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर लगने से कार चालक अंशु सिंह (32), निवासी वैशाली (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार आठ वर्षीय आरती, निवासी कोलकाता, ने जिला अस्पताल बलिया में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कार में कुल आठ लोग सवार थे और सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें रोशन कुमार (23), केशव (21) — दोनों वैशाली निवासी, शौकत अली (21) निवासी गाजीपुर, तथा नेहा राय (32), अर्पणा (27) व आरती (8) — सभी कोलकाता निवासी शामिल हैं। सभी को पहले सोनबरसा सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

थाना प्रभारी विपिन सिंह के अनुसार, कार वैशाली से बलिया की ओर जा रही थी और गति काफी तेज थी। पलक झपकते ही वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने मृत चालक और बच्ची के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दुर्घटना की खबर से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.