बलिया में भीषण हादसा: बेकाबू कार घर में घुसी, दो की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

Road Accident in Ballia : बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा के पास बुधवार की आधी रात एक अनियंत्रित मारुति सुजूकी 800 कार मकान में घुस गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है। हादसे की जानकरी पर पहुंची सुखपुरा थाना पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

रात करीब 12 बजे कार सुखपुरा से बलिया की ओर जा रही थी, तभी धरहरा पेट्रोल पंप से कुछ आगे बाईं ओर स्थित एक मकान में अनियंत्रित होकर घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल निवासी अभिषेक सिंह (24) पुत्र मुन्ना सिंह तथा रोहित सिंह परिहार (25) पुत्र दशरथ सिंह की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, अपायल के सुजीत तुरहा (21) पुत्र पन्नालाल व आदित्य वर्मा (22) पुत्र प्रदीप वर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़े - उत्तर प्रदेश में अपराधियों का प्रभाव, जांच को किया जा रहा प्रभावित: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.