- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: स्कूल के बाहर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया.
बलिया: स्कूल के बाहर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया.
बैरिया, बलिया : शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बैजनाथ छपरा के निकट गुरुवार की सुबह हाईटेंशन का विद्युत तार टूटकर गिर गया। संयोग ही अच्छा था कि उस समय विद्यालय के बाहर कोई बच्चा नहीं निकला था। मौके से तार हटाने के लिए प्रधानाध्यापक ने जेई विद्युत, बिजली विभाग के हेल्पलाइन, एबीएसए बैरिया व एसडीएम बैरिया से गुहार लगा चुके है, किंतु तार देर तक नहीं हटा था। बच्चों की छुट्टी होने पर प्रधानाध्यापक ने अपनी देखरेख में बच्चों को घर भेजवाया।
इस बाबत बिजली विभाग के हेल्प लाइन व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करने के साथ साथ जेई व लाइनमैनों से आग्रह किये थे, किंतु कोई कारवाई नहीं हुई। गुरुवार को अचानक सूखा पेड़ का डाल टूटकर हाईटेंशन के बिजली के तार पर गिरा, जिससे तार टूटकर जमीन पर गिर गया।उक्त घटना के समय सभी बच्चे अपने कमड़े में बैठकर पढ़ रहे थे। प्रधानाध्यापक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल कारवाई की गुहार लगाई है।
गिरे हाईटेंशन तार को आज ही हटा दिया जाएगा। पेड़ और बांस काटने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी, जब तक उक्त लाइन को ठीक नहीं किया जाएगा, तब तक उस लाइन की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की जाएगी। सुरक्षा सबसे आवश्यक है।
अंबुज तिवारी
एसडीओ विद्युत, बैरिया
