स्वास्थ्य विभाग की नई पहल, ग्रामीणों को मिल रही 14 तरह की मुफ्त जांच सुविधा

बैरिया, बलिया : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक नई व्यवस्था लागू की है। अब मरीज अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ वेलनेस सेंटर) पर 14 प्रकार की स्वास्थ्य जांच नि:शुल्क करवा सकते हैं। पहले जहां केवल छह जांचों की सुविधा थी, अब यह संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है, जिससे मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर मिलेंगी ये सुविधाएं

इन सेंटरों पर अब तपेदिक (टीबी), हेपेटाइटिस बी, गर्भावस्था की जांच, डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया सहित 14 बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीण आबादी को जिला अस्पतालों या महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा।

यह भी पढ़े - बलिया में सरयू नदी का कटान जारी, सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन नदी में समाई

स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार, लेकिन चुनौतियां भी बरकरार

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण लोग समय पर इलाज से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब हेल्थ वेलनेस सेंटरों के माध्यम से ग्रामीणों को समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।

हालांकि, करण छपरा निवासी पिंटू सिंह, नौका टोला के बबलू सिंह, शोभा छपरा के पवन सिंह और धातुरिटोला के सुनील पांडेय ने शिकायत की कि कई हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर ताला लटका रहता है, जिससे जांच सेवाएं बाधित हो रही हैं। उनका कहना है कि जब सेंटर खुले ही नहीं होते, तो मरीज जांच कैसे करवाएं?

स्वास्थ्य विभाग का जवाब

इस संबंध में मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देव नीति सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि किसी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर अव्यवस्था है तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें, विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर सेंटर पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) तैनात किया गया है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रशिक्षित है।

यह पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि आम जनता को उनके गांव के पास ही गुणवत्तापूर्ण जांच और उपचार उपलब्ध करवा रही है। जरूरत है कि सभी सेंटर नियमित रूप से संचालित हों ताकि योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता के चलते लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना...
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
UP News : छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले का खुलासा, पुलिस डॉग ‘मैरी’ ने आरोपी तक पहुंचाई टीम
Ballia News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय भर्ती के लिए अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया संपन्न, चयन के अगले चरण की तैयारी शुरू
Adani Mundra Airport : मुंद्रा एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नियमित उड़ान सेवा, मुंबई-गोवा समेत 8 शहरों से बढ़ी कनेक्टिविटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.