बलिया में छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने घर पर किया पथराव; महिला घायल

बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने पीड़ित परिवार के घर पर धावा बोलकर गाली-गलौज की और जमकर पथराव किया। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - Ballia News : कोचिंग पढ़ने गई 17 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव के तीन युवक अक्सर शाम के समय शौच या टहलने के लिए जाने वाली घर की महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते थे तथा सीटी बजाकर उन्हें परेशान करते थे। कुछ दिन पहले परिवार के एक युवक ने इस हरकत का विरोध किया था, जिस पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी थी।

आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार शाम आरोपी पीड़ित के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में पीड़ित की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना
कौशांबी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो...
Jalaun News : सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.