बलिया महोत्सव का भव्य शुभारम्भ आज, सूफी गायक कैलाश खेर की गीतों पर झुमेगी बागी धरती ; परिवहन मंत्री ने की यह अपील

बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विशेष प्रयास और जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित बलिया महोत्सव का भव्य शुभारम्भ आज (बुधवार को) होगा। इसमें सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 9 बजे से 11 बजे तक दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में 1 लाख 11 हजार दीप बलिया में जलाये जाएंगे। इससे पहले शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाईन में ही नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी।

परिवहन मंत्री ने जनपदवासियों से की अपील, हर घर पर जलाएं दीप

यह भी पढ़े - बरेली: देवर की गंदी नीयत, शादी के एक माह बाद भाभी से दुष्कर्म; तीन पर मुकदमा दर्ज

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया जनपद स्थापना दिवस को भव्यता से मनाने के लिए जनपदवासियों से भी अपील किया है कि इस अवसर पर हर कोई अपने घर पर दीप अवश्य जलाएं और इस ऐतिहासिक पल में भागीदारी सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने की तैयारी की समीक्षा, दिये निर्देश

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को तीन दिवसीय बलिया महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पुलिस लाइन में बैठक की। उन्होंने महोत्सव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका समय से निर्वहन करेंगे। महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा बहुउद्देशीय सभागार में, जबकि शेष कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.