भूतपूर्व सैनिक आश्रितों के लिए अच्छी खबर... जल्द करे आवेदन

बलिया : वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्व सैनिकों के आश्रितों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों व उनके आश्रितों, शहीद वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को इन्फारमेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण, एसएसबी कोचिंग, कम्प्यूटर फैशन डिजाईनिंग कोर्स तथा कम्प्यूटर टैली का निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जायेगा। 

इसकी जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मुकेश तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में इन्फारमेशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण 480 घंटे का होगा, जिसका स्तर ओ-लेवल का है। वहीं, 30 दिन का एसएसबी कोचिंग तथा 300 घंटे का कम्प्यूटर फैशन डिजाईनिंग कोर्स है। वहीं, कम्प्यूटर टैली कोर्स 180 घंटे का होगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक अपना आवेदन कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बलिया में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े - Ballia Breaking: वेतन–पेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने दी स्थिति की जानकारी

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.