बलिया के युवक-युवतियों के लिए सुनहरा अवसर: नीलिट से 'O लेवल' और 'CCC' कंप्यूटर कोर्स के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

बलिया: जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में "नीलिट" (भारत सरकार की मान्यता प्राप्त संस्था) के माध्यम से 'O लेवल' और 'CCC' कंप्यूटर प्रशिक्षण ऑनलाइन संचालित किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत मान्यता प्राप्त संस्थाएं — जिनकी मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध हो — अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के इच्छुक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देने के लिए backwardwelfareup.gov.in और obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा

ऑनलाइन आवेदन की तिथियां

13 मई से 27 मई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। योजना से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और समय-सारणी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन के साथ संस्था को सभी मान्यता-संबंधी दस्तावेज, आधारभूत ढांचे का विवरण और नोटरी शपथ-पत्र की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होगी। साथ ही, इनकी हार्डकॉपी 27 मई की शाम 3 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-7, प्रथम तल, विकास भवन, बलिया में जमा करना अनिवार्य है।

इसके बाद जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर 30 मई 2025 तक डिजिटल हस्ताक्षर सहित रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.