- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में 4 सेकेंड में प्रेमिका ने प्रेमी को मारी 7 चप्पल, वीडियो वायरल
बलिया में 4 सेकेंड में प्रेमिका ने प्रेमी को मारी 7 चप्पल, वीडियो वायरल
On
बलिया : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में काफी संख्या में लोगों की भीड़ दिख रही है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में एक लड़की महज 4 सेकेंड में एक युवक को सात चप्पल जड़ती नजर आ रही है। युवक को कुछ लोग पकड़े है। यह वायरल वीडियो बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह नगर का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अपरान्ह करीब 2 बजे बांसडीह में संचालित एक निजी इंटर कॉलेज की बस स्कूल से छात्राओं को छोड़ने जा रही थी। बस जैसे ही कोतवाली के पास पहुंची एक युवक बस के सामने खड़ा हो गया। बस रुकी तो युवक बस में चढ़ा और बस में सवार एक छात्रा को नीचे उतारकर थप्पड़ों से पीटने लगा। सड़क पर छात्रा की पिटाई के बाद युवक ने उसकी मोबाइल पटककर तोड़ दिया। लड़की उसके रवैये से बेहद गुस्सा हो गई और युवक के मुंह पर कई चप्पल जड़ दिए। इस दौरान वहां खड़ी भीड़ ने भी लड़के की पिटाई की। इस बीच, बस चालक ने घटना की जानकारी विद्यालय के मैनेजर और प्रिंसपल को दी।
आनन फानन में मौके पर पंहुचे प्रबंधक व अन्य लोगों द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गयी। छात्रा भी प्रबंधक व अन्य लोगों के साथ थाने पहुंची। इस घटना के संबंध में पकड़े गये युवक से पूछने पर उसने बताया कि उसके दो वर्षों से किशोरी के साथ प्रेम संबंध हैं। प्रेम में सबकुछ ठीक चला रहा था। करीब दो साल पहले उसने प्रेमिका को बात करने के लिए नया फोन खरीद कर दिया था। दोनों खूब बात करते थे। लेकिन लड़की का व्यवहार कुछ महीने से बदल गया। वो मुझसे बातचीत कम करने लगी। बीते दिनों उसने छात्रा के हाथ में एक नयी मोबाइल देखी तो उस संदेह हुआ कि यह किसी अन्य लड़के द्वारा दी गयी है।
इसको लेकर उनमें दो दिन से तकरार चल रही थी। इसके बाद छात्रा के रूखे रवैये से नाराज होकर उसने उसकी मोबाइल छीन कर तोड़ दी और विरोध करने पर उसे तमाचे जड़ दिये। युवक की जुबानी सुनने के बाद पुलिस भी मामले को लेकर असमंजस में पड़ गयी। कुछ देर तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर युवक के खिलाफ मारपीट आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान न्यायालय कर दिया।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
