बलिया में विवाहिता से छेड़खानी : मामला दर्ज, विवाहिता से युवकों ने की अश्लील हरकत

बलिया जिले के मनियार थाना क्षेत्र के एक गांव में आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा एक विवाहिता से छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है.

बलिया जिले के मनियार थाना क्षेत्र के एक गांव में आधा दर्जन से अधिक युवकों द्वारा एक विवाहिता से छेड़खानी कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. विवाहिता का वीडियो बनाकर पीड़िता को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। लोक लाज के डर से विवाहिता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। विवाहिता ने फोन से अपने पति को दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने की जानकारी दी। पति के गांव आने पर मनियार थाने में मामला दर्ज किया गया।

विवाहिता का आरोप है कि वह शौच के लिए खेत में गई थी तभी गांव के ही तीन नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे. इतना ही नहीं मोबाइल पर वीडियो भी बनाने लगे और गंदी हरकत करने पर उतारू हो गए। विवाहिता द्वारा शोर मचाने पर सभी लोग भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़े - 19 घंटे बाद हुआ रिटायर्ड जवान अमरेश का अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा था परिवार

उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया

विवाहिता ने इसकी जानकारी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले अपने पति को दी। पति घर आया तो उसने अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। विवाहिता का आरोप है कि वे धमकी देते रहे कि अगर किसी ने केस किया तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। विवाहिता ने एसएचओ मनियार से उचित कार्रवाई की मांग की है।

मामला दर्ज 

इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनियार प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.