शांतिपूर्ण रहा बलिया निकाय चुनाव, डीएम-एसपी रहे अलर्ट, 13 को आएंगे नतीजे

बलिया। जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान शुरू होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर बूथों के दौरे पर निकल गए।

बलिया। जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतदान शुरू होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर बूथों के दौरे पर निकल गए। और फिर एक-एक कर सभी बूथों पर जाकर मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी.

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने सबसे पहले बलिया नगर स्थित सभी बूथों का निरीक्षण किया. उसके बाद बैरिया, सिकंदरपुर, बांसडीह, सहतवार, रेवती, चितबरगांव, मनियार, नगरा और रतसर कलां गए। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ने भी सभी बूथों पर मतदान का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़े - बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनसे बातचीत की. पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की सतर्कता से जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने शांति स्थापित करने के लिए कई बार भीड़भाड़ वाली जगहों का निरीक्षण किया, भीड़ को देखकर उन्होंने लोगों को घर जाने की हिदायत दी. कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी बूथों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके साथ ही जिला निःशक्तजन कल्याण विभाग ने निःशक्तजनों को मतदान करने की व्यवस्था की थी।

इसके अलावा अधिकारी ने सभी तहसीलों पर बने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया. स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। मतगणना के दिन होने वाले मतगणना कक्षों का भी निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.