बलिया के इस इलाके में खूंखार हुआ बंदर : पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का वाराणसी में चल रहा उपचार, स्कूल गार्ड को भी किया जख्मी

मझौवां, बलिया। बेलहरी ब्लॉक के मझौवां, पचरुखिया सहित कई गावों में लगभग 15 दिनों से लंगूर ने आतंक मचाया हुआ है। खूनी लंगूर ने 15 दिनों में दर्जनों लोगों पर हमला बोल चुका है।

मझौवां, बलिया। बेलहरी ब्लॉक के मझौवां, पचरुखिया सहित कई गावों में लगभग 15 दिनों से लंगूर ने आतंक मचाया हुआ है। खूनी लंगूर ने 15 दिनों में दर्जनों लोगों पर हमला बोल चुका है। गत दिनों गायघाट निवासी मझौवां में कार्यरत पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सुदामा यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, बुधवार की सुबह मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल के गार्ड शंकर यादव को खूनी बंदर ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाके में लंगूर के आतंक की सूचना वन विभाग से संपर्क कर देने के बावजूद कोई सुधि लेने वाला नहीं है। बुधवार को जिलाधिकारी बलिया को भी सूचना दिया गया, जहा से कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र वासियों का कहना है कि बंदर खूंखार रूप धारण कर लिया है, जिसकी वजह से लोगो को रात में भी छत पर सोने में भय लग रहा है।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.