TSCT Ballia : रसड़ा में टीम गठन, संयोजक बनाए गए डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह

Ballia News : बलिया जिले में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जिला कार्यकारिणी द्वारा शिक्षक हितों के संरक्षण और तकनीकी सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा क्षेत्र रसड़ा की टीम का गठन किया गया है। इस नवगठित टीम का ब्लॉक संयोजक पद प्राथमिक विद्यालय तिराहीपुर, रसड़ा के प्रधानाध्यापक डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है।

गठित टीम में कुल 6 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं

यह भी पढ़े - बलिया : 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, टीवीएस मोटर्स में नौकरी का मौका

ब्लॉक प्रवक्ता: आत्मा प्रसाद

ब्लॉक मीडिया प्रभारी: शिवानंद शाह

ब्लॉक सह-संयोजक: योगेश प्रताप सिंह, मुमताज अहमद एवं घनश्याम कुमार खरवार

जिला कार्यकारिणी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे टीचर्स सेल्फ केयर टीम, उत्तर प्रदेश की योजनाओं और उद्देश्यों को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शैक्षणिक कार्मिकों तक पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं में सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य शिवम पांडे और खंड शिक्षा अधिकारी पवन सिंह ने रसड़ा टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि टीम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.