बलिया में 15 लाख के घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रधान और दो सचिवों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बलिया। जिले के सीयर विकास खंड की ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन ग्राम प्रधान (वर्तमान प्रशासक) और दो ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग और स्थानीय प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। आरोप था कि ग्राम प्रधान और संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों की मिलीभगत से बिना कार्य कराए विभिन्न मदों में सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया।

यह भी पढ़े - साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखी जवानों की तैयारी, दंगा नियंत्रण उपकरणों का भी किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य विभाग की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर जांच कराई। इसके अतिरिक्त उप लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत शिकायत के आधार पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा भी अलग से जांच की गई।

दोनों जांच रिपोर्टों में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम पंचायत में लगभग 15 लाख रुपये की धनराशि बिना कार्य कराए ही खर्च दिखाकर भुगतान कर दी गई थी। जांच में तत्कालीन ग्राम प्रधान (वर्तमान प्रशासक) अनंत देव सिंह तथा ग्राम पंचायत सचिव उपेंद्र और मनोज कुमार को वित्तीय अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार पाया गया।

जांच निष्कर्षों के आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तीनों आरोपितों के विरुद्ध उभांव थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

जिलाधिकारी की इस सख्त कार्रवाई को सरकारी धन के दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना कौशांबी में आरक्षी भर्ती परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत, परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले टूटा सपना
कौशांबी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने जा रहे एक युवक की बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो...
Jalaun News : सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची महिला लेखपाल से अभद्रता, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज
Varanasi News: काशी में मांस-मछली की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के फैसले पर सियासत तेज, कारोबारियों ने जताई चिंता
Barabanki News : बाराबंकी में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.