डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जन समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 जून 2026 (प्रथम शनिवार) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रसड़ा में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब यह कार्यक्रम तहसील बेल्थरा रोड में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े - Ballia News : भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह महिलाओं समेत आठ पर मुकदमा

इसके अलावा कार्यक्रम में एक अन्य परिवर्तन करते हुए 18 जुलाई 2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस, जो पहले तहसील बेल्थरा रोड में निर्धारित था, अब तहसील रसड़ा में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों पर संबंधित तहसीलों में उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.