- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: धार्मिक स्थलों और विद्यालयों के पास से मांस-मछली की दुकानों को हटाने की मांग तेज
बलिया: धार्मिक स्थलों और विद्यालयों के पास से मांस-मछली की दुकानों को हटाने की मांग तेज
On
Ballia News: नगर पंचायत बांसडीह के बड़ी बाजार क्षेत्र में धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच संचालित मांस-मछली की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दुकानदार किसी भी प्रकार की सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करते और सफाई के प्रति भी लापरवाह हैं।
एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि बड़ी बाजार में संचालित मांस-मछली की दुकानों को नोटिस जारी किया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में ये थे मौजूद
इस अवसर पर प्रतुल ओझा, मूनजी गोंड, तेज बहादुर रावत, दुर्गेश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, बलिराम साहनी, अखिलेश तिवारी, विजय सिंह, राजेश प्रजापति, अमित यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं
खामोशी और भावनाओं से अपनी बात कहती है सृष्टि का किरदार: गुलकी जोशी
By Parakh Khabar
Latest News
16 Apr 2026 08:55:40
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
