बलिया में किशोरी की मौत, मचा हड़कंप

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में सोमवार को एक किशोरी की मौत जहर खाने से हो गई। खेतों से काम निपटाने के बाद परिजन घर आये तो किशोरी अचेतावस्था में पड़ी हुई थी, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान किशोरी की सांसे थम गई।

गांव की भोला राजभर की 15 वर्षीय पुत्री पूजा राजभर अपनी मां लक्ष्मीना देवी के साथ गेंहू की कटाई करने सुरहाताल के पास गई थी। इस बीच, किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया। उस समय वह गुस्से में घर चली आई। मां सहित अन्य सदस्य गेंहू की कटाई करने के उपरांत घर आये तो वह अचेतावस्था में पड़ी हुई थी। पूजा की ऐसी हालत देखकर आनन-फानन में परिजन ज़िला अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया।

यह भी पढ़े - UPSC 2025 : बलिया के रवि शेखर सिंह ने हासिल की 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.