- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में करंट लगने से गाय की मौत, लोगों ने पावर प्लांट में लगाया ताला
बलिया में करंट लगने से गाय की मौत, लोगों ने पावर प्लांट में लगाया ताला
On
बलिया: जिले के रेवती नगर में एक निजी संस्था द्वारा संचालित सौर ऊर्जा प्लांट में करंट की चपेट में आने से वार्ड 2 निवासी भरत चौहान की गाय की मौत हो गयी.
बलिया: जिले के रेवती नगर में एक निजी संस्था द्वारा संचालित सौर ऊर्जा प्लांट में करंट की चपेट में आने से वार्ड 2 निवासी भरत चौहान की गाय की मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने शहर के हस्क पावर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय प्लांट के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया.
भाजपा के जिला मंत्री व नगर पार्षद भोला ओझा के नेतृत्व में भरत चौहान, सविता देवी, मुन्नू कुंवर, बच्चा लाल चौहान, योगेन्द्र चौहान, संजय चौहान चौहान आदि ने प्लांट के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया. ताला लगाने की सूचना के बाद संबंधित कंपनी के एचआर निशांत गुंजन ने पीड़ित सहित भोला ओझा से संपर्क किया और तीन जुलाई को उचित मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने ताला खोला.
खबरें और भी हैं
Latest News
09 Sep 2026 07:16:12
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
