बलिया में भूमि के विवाद में दो पक्षों में टकराव, वृद्धा महिला की मौत, मौके पर पुलिस

बलिया: जिले के भीमपुरा के रिहायशी मकान के पास सहन व रास्ते के आपसी विवाद में 70 वर्षीय महिला की जान चली गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के मौजा टड़वा गांव निवासी दिनेश राजभर का अपने पट्टीदार सोनबरसी देवी और मधुरचंद से सहन व रास्ते को लेकर दो सालो से विवाद चल रहा था. रविवार को सोनबरसी देवी अपने मकान के सामने दीवालर जोड़ रही थीं. इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंके जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया. मंगलवार की सुबह दिनेश राजभर के घर के लोग मधुरचंद के रास्ते में नया दरवाजा खोल रहे थे.

यह भी पढ़े - UP News: मृतक की फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा

इसको लेकर मधुरचंद राजभर की पत्नी ने रोकने का प्रयास किया. दिनेश राजभर की पत्नी जोनिहा देवी (70) मौके पर पहुंच गई और उन्होंने रोकने का प्रयास किया. इसमें वह गिर गईं. परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जोन्हिया देवी के पुत्र मंटू राजभर ने आरोप लगाया कि मधुरचंद आदि लोगों ने मेरी मां की मारपीट कर हत्या की है. उधर मधुरचंद के परिवार वालों का आरोप है कि वृद्धा पहले से बीमार थी. उसे कोई मारा नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ फहीम कुरैशी व प्रभारी निरीक्षक शत्रुघन कुमार मौके पर पहुंच गए. घटनास्थल का जायजा लिया और सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.