बलिया: सतीमाता मंदिर से लौट रही महिला के पर्स से सोने के जेवर चोरी, केस दर्ज

बांसडीह, बलिया: सतीमाता मंदिर में दर्शन कर घर लौट रही महिला के पर्स से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर बांसडीह पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सारंगपुर निवासी चन्दा देवी पत्नी परमात्मा प्रसाद सोमवार को सतीमाता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। आरोप है कि बांसडीह चौराहे पर दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत करने लगे और उन्हें ताली पिंडहरा वाली गली में ले गए। दोनों युवकों के साथ दो छोटे बच्चे भी थे।

यह भी पढ़े - बलिया: जानलेवा हमले के मामले में 10 लोगों पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

चन्दा देवी के मुताबिक, उन्होंने गले में पहना सोने का लॉकेट और जुतिया निकालकर अपने पर्स में रख लिया। इसके बाद वह बच्चे को शौच कराने लगीं। इसी दौरान आरोप है कि दोनों युवक पर्स से सोने के आभूषण निकालकर फरार हो गए।

कुछ देर बाद पर्स खोलने पर उसकी चेन खुली मिली और आभूषण गायब थे। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.