बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल

बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया। मंगलवार को जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में दिव्यांग रविंद्र राम पुत्र स्वर्गीय सरल राम, निवासी ग्राम भीखमपुर, थाना फेफना को तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई।

रविंद्र राम ने जनसुनवाई के दौरान आवागमन में हो रही परेशानी और आवास की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया था। उनकी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़े - बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत रविंद्र राम को आवास का लाभ दिलाने के लिए खंड विकास अधिकारी, गड़वार को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम की त्वरित पहल से फरियादी को तत्काल राहत मिली। प्रशासन की इस कार्रवाई से जनसुनवाई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रतिबद्धता सामने आई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.