बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

बलिया: दुबहड़ थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र सेतु से शुक्रवार को एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका।

मिली जानकारी के अनुसार, दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी नसीम अंसारी (36) पुत्र अनवर अली शुक्रवार को किसी बात से नाराज होकर जनेश्वर मिश्र सेतु पर पहुंचा था। उस समय उसका ममेरा भाई भी वहां मौजूद था।

यह भी पढ़े - बलिया: मांझी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, दो नामजद

बताया जा रहा है कि नसीम ने अपने ममेरे भाई के सामने ही गंगा नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते देख ममेरे भाई ने रोकने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

घटना की सूचना मिलते ही दुबहड़ थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ फ्लड रिलीफ पीएसी को भी सूचना दी। इसके बाद गंगा नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। फिलहाल युवक का पता लगाने के लिए तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.